आज का यह वीडियो हर मजदूर हर असंगठित कामकार के लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि सोशल मीडिया पर हर जगह पर लिखा हुआ है दोस्तों कि ईश्रम कार्ड बनवा लें पैसा मिलेगा। लेकिन सवाल सबसे बड़ा यह है दोस्तों जो कोई नहीं बताता है कि आपको कितना पैसा मिलेगा। किसे-कसे यह पैसा मिलेगा और कौन सा काम अगर नहीं किया गया तो आपको ₹1 भी नहीं मिलेगा। नमस्कार दोस्तों, आपके साथ मैं हूं प्रियंका राय। आज इस वीडियो में सच और झूठ अलग-अलग करेंगे। पूरी सही जानकारी देंगे और स्टेप बाय स्टेप आपको पूरा प्रोसेस बताएंगे कि ईश्रम कार्ड से फायदा कैसे लिया जाता है क्योंकि कई लोग लगातार यह कंप्लेंट कर रहे हैं कि ईश्रम कार्ड है पर उन्हें पैसा नहीं मिलता है। एक भी रुपया नहीं मिला है। दोस्तों सबसे पहले यह समझ लीजिए कि ईश्रम कार्ड क्या है? दोस्तों ईश्रम कार्ड जो है वह भारत सरकार द्वारा बनाया गया असंगठित मजदूरों का राष्ट्रीय डाटा कार्ड है। यह जो कार्ड है दोस्तों उन लोगों के लिए है जो दिहाड़ी मजदूरी करते हैं जो दिन में मजदूरी करके अपना पेट पालते हैं। निर्माण कार्य करते हैं। जो रिक्शा या ऑटो चलाते हैं या घरेलू कामगार हैं उन्हें भी इसका फायदा मिलता है। अगर आप रेडी पटरी वाले हैं तो उसमें भी आपको लाभ मिलेगा। खेत में मजदूरी करते हैं तो आप अप्लाई कर सकते हैं। यानी जो ईपीएफ ईएसआईसी जैसे सिस्टम में नहीं आते हैं जिनका ईपीएफ नहीं कटता वो ईश्रम कार्ड रख सकते हैं और फायदा ले सकते हैं। लेकिन सबसे जरूरी सच्चाई यह है दोस्तों कि ईश्रम कार्ड पर पैसा मिलता है या नहीं। चलिए फैक्ट चेक करते हैं। अब ध्यान से सुनिए। यह बहुत ही जरूरी और बहुत ही बड़ी सच्चाई है कि ईश्रम कार्ड पर हर महीने कोई फिक्स पैसा नहीं मिलता है क्योंकि कई लोग यह दावा करते हैं जो फेक है। सरकार ने 1000 से 2000 मासिक पैसा घोषित नहीं किया है। लेकिन यह भी सुन लीजिए कि ईश्रम कार्ड के जरिए पैसा और लाभ मिलता भी है। अगर सही स्टेप्स पूरे किए जाएं और आप ठीक तरीके से इन स्टेप्स को फॉलो करिए तो आपको पैसा जरूर मिलेगा। ईश्रम कार्ड से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं यह भी फटाफट आपको बता देते हैं। क्या-क्या फायदा है? फायदा यह है दोस्तों कि इसमें आपको ₹ लाख तक का दुर्घटना बीमा मिलता है जो सबसे बड़ा लाभ ईश्रम कार्ड का होता है। जो ईश्रम कार्ड धारक होते हैं दोस्तों उन्हें 2 लाख तक का एक्सीडेंट इंश्योरेंस दिया जाता है। यह पीएमएसबीवाई योजना के तहत दिया जाता है। अगर दुर्घटना में मृत्यु या स्थाई विकलांगता होती है तो परिवार को सहायता भी मिलती है। सरकार परिवार की सहायता करती है और उन्हें पैसे दिए जाते हैं। फायदा नंबर दो है दोस्तों राज्य सरकारों की योजनाओं का भी पैसा मिलता है। अक्सर दोस्तों कई जो राज्य होते हैं जो राज्य सरकारें होती हैं वो ईश्रम डाटा के आधार पर आर्थिक सहायता देती हैं। आप किस राज्य से हैं यह इस पर डिपेंड करता है। मुफ्त राशन भी दिया जाता है। स्कॉलरशिप भी दी जाती है और रोजगार को लेकर भी कई बड़ी-बड़ी और अलग-अलग योजनाएं बनाई गई हैं। जिनका फायदा मिलता है। पैसा सीधे केंद्र से नहीं मिलता बल्कि राज्य योजनाओं से आता है। तो इसमें सबसे बड़ा फैक्टर यह है कि आप किस राज्य से हैं? कमेंट करके भी हमें यह जरूर बताइएगा। फायदा तीन है दोस्तों भविष्य की योजनाओं की प्राथमिकता। अब यह क्या है? समझ लीजिए। सरकार जब भी नई मजदूर योजना लाती है तो इसमें सबसे पहले जो ईश्रम कार्ड धारक होते हैं उन्हें जोड़ा जाता है। तो समझिए कि अगर आपके पास ईश्रम कार्ड है तो कोई भी योजना आ रही है सबसे पहले आपको जोड़ा जाएगा। पार्ट फोर है दोस्तों पैसा लाभ पाने के लिए यह काम करना जरूरी है। जो अलर्ट के फॉर्म में हम आपको बता रहे हैं। इस काम को जरूर कर लीजिए। सिर्फ कार्ड बना लेने से कोई पैसा अपने आप आप तक नहीं पहुंचेगा। इसके लिए आपको पांच काम करने अनिवार्य हैं और अगर आप यह पांच काम कर लेते हैं तो आपका पैसा कोई भी नहीं रोक सकता है। चलिए स्टेप बाय स्टेप आपको पूरा प्रोसेस डिटेल्ड वे में बताते हैं ताकि आपको कोई दिक्कत ना हो और जो पैसा है आपका जो हक है वो आपको स्टेप वन है दोस्तों ईश्रम कार्ड बना है या नहीं सबसे पहले यह चेक कर लीजिए इसके लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट खोलना है eshgvmentin यहां पर अगर ऑलरेडी रजिस्टर्ड दिखा रहा है तो आपको मोबाइल नंबर डालना है और ओटीपी डालकर आपको स्टेटस चेक करना है कि आपका स्टेटस फिलहाल क्या है? स्टेप टू है दोस्तों बैंक अकाउंट और आधार दोनों लिंक होना बहुत जरूरी है। कई मामलों में यह काम करता है तो लिंक जरूर करवा लीजिए और सबसे बड़ी गलती जो है दोस्तों वो यहीं पर होती है कि आधार कार्ड, बैंक अकाउंट, डीबीटी यानी कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर ऑन होना चाहिए। अगर यह ऑन नहीं है तो आपके पैसे आप तक नहीं पहुंचेंगे। बैंक जाकर आपको यह पूछना पड़ेगा कि मेरा डीबीटी जो है वह एक्टिव है या नहीं है। इसके बाद बैंक आपको जवाब देगा एक्टिव नहीं है तो उसे एक्टिव करा लीजिए। स्टेप थ्री है दोस्तों ईश्रम प्रोफाइल अपडेट करा लीजिए। यह बहुत जरूरी है। अगर आपने अपनी प्रोफाइल को अपडेट नहीं कराया है तो तुरंत करवाइए। अगर आपने पहले कार्ड बनवाया है तो वेबसाइट पर जाइए esh.g.in पर वहां पर अपडेट प्रोफाइल पर जाइए और अपने काम का प्रकार सेलेक्ट करिए। अगर गलत है तो उसे ठीक करिए। पता और बैंक डिटेल भी यहां पर आपको अपडेट करना है। अगर आपने गलत डाटा डाला है तो आपको फायदा नहीं मिलेगा। डाटा को जरूर ठीक कर लीजिए। स्टेप फोर है दोस्तों राज्य सरकार की योजनाओं पर नजर रखना है आपको। अपने राज्य की श्रम विभाग वेबसाइट पर आपको कंटिन्यू चेक करते रहना है कि कोई नई योजना तो नहीं आई है। जिला कार्यालय पहुंचकर भी आप यह जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं या सीएससी सेंटर पर भी यह सवाल जो है आपके उसे पूछ सकते हैं कि ईश्रम कार्ड पर कौन सी योजना चल रही है। वहां पर आपको पूरी जानकारी दे दी जाएगी जिसका आप फायदा उठा सकते हैं। स्टेप फाइव है दोस्तों सीएसएससी सेंटर से सत्यापन कराना। यहां पर आपको जो भी आपके नजदीकी सीएससी सेंटर है वहां पर आप पहुंच जाइए और ईश्रम कार्ड और आधार और बैंक पासबुक जो आपका है आपके पास हैं उन्हें लेकर जरूर जाइएगा। वहां पर पहुंचकर आपको डाटा वेरिफिकेशन कराना है। अगर आप अपना डाटा वेरीफाई करा लेते हैं तो जो भी योजनाएं हैं उनका फायदा आप तक जरूर पहुंचेगा। अब कॉमन मिस्टेक्स क्या होते हैं इसे समझ लीजिए। वो गलतियां जिससे पैसा नहीं मिलता है। फर्जी YouTube वीडियो पर अगर आप भरोसा करते हैं तो पैसा रुक सकता है। बिना योजना के पैसे का इंतजार करना, बैंक डीबीटी बंद होना और प्रोफाइल अपडेट नहीं होना। यह तमाम बड़े कारण हैं पैसा नहीं मिलने के पीछे। तो आप इस पूरे वीडियो को अगर देख चुके हैं तो आपको यह समझ में आ चुका है कि आपको क्या-क्या करना है। ईश्रम कार्ड एटीएम नहीं है दोस्तों लेकिन सही जानकारी वालों के लिए यह सरकार का दरवाजा जरूर है जहां से सारी योजनाएं और सरकार का खजाना खुला हुआ है। अगर आप इसका ठीक तरीके से इस्तेमाल करना जानते हैं। आप ये कार्ड बनवा कर रखे हुए हैं तो प्लीज दोस्तों ये पूरा वीडियो देखकर आप समझ गए होंगे इनका फायदा जरूर उठाइए। दोस्तों ईश्रम कार्ड आज नहीं तो कल हर मजदूर के लिए बहुत ज्यादा काम आने वाला है और मुझे लगता है कि कई सारे लोगों ने इस कार्ड को बनवा भी रखा है लेकिन सही जानकारी नहीं होने से सही स्टेप पता नहीं होने से अफवाह ज्यादातर आने से आप समझ नहीं पाते तो अफवाहों से दूर रहिए सही स्टेप समझना बेहद जरूरी है। अगर यह वीडियो आपको उपयोगी लगा हो तो इस वीडियो को लाइक करिएगा और अगर आप किसी को जानते हैं जो मजदूर श्रेणी में आता है और इस तरीके के कार्ड है उनके पास या बनवाना चाहता है तो उसे शेयर भी करिए। अगर यह वीडियो आपको जानकारीपूर्ण लगा हो तो हमारे चैनल को सब्सक्राइब जरूर करिएगा ताकि ऐसे ही जानकारियां हम आप तक पहुंचाते रहें। जय हिंद नमस्कार।